Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारराष्ट्रीय

CM-PK की गुप्त मुलाकात,क्या बन गई बात ?…बंद कमरे में दोनों के बीच घंटों हुई बातचीत…

बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीके के बीच गुप्त मुलाकात की बातें सामने आई है.. दोनों के बीच घंटों बातचीत के बाद बिहार की सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है…

जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई है। मंगलवार की शाम सीएम हाऊस में दोनों की मुलाकात हुई है। घंटे भर की मुलाकात में पवन वर्मा भी साथ थे। यानी नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को इसी काम में लगाया था। कभी नीतीश कुमार ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे पवन वर्मा को बाहर कर दिया था। लेकिन समय ने करवट लिया तो एक बार फिर से पवन वर्मा काम के नेता बन गये. वही पवन वर्मा ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री आवास ले गये और बैठक कराई।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच घंटे भर से अधिक की मीटिंग हुई। दोनों के बीच वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा की गई। नीतीश कुमार इस कोशिश में जुटे हैं कि एक बार फिर से प्रशांत किशोर साथ आयें. इसके लिए नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को पटना बुलाया था। वे मंगलवार को पटना में थे और नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर से अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके बाद पवन वर्मा ने प्रशांत किशोर को सीएम हाऊस ले गये।

प्रशांत किशोर इन दिनों लगातार बिहार में कैंप किये हुए हैं. वे 2 अक्टूबर से चंपारण से जन सुराज यात्रा पर निकलने वाले हैं। प्रशांत किशोर इन दिनों नीतीश कुमार की नीतियों की खुलकर विरोध कर रहे थे। लेकिन अब दोनों के बीच मुलाकात ने‌ चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है…

 

Related posts

Bihar Now

….अचानक ऐसा लगा कि हमलोगों की जिंदगी खत्म !… यात्री की जुबानी, हादसे की कहानी !…

Bihar Now

लॉक डाउन के बीच पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, पिता-पुत्र को मारी गोली…पिता की मौके पर ही मौत,पुत्र का चल रहा इलाज..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो