Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CM नीतीश कुमार के गृह जिले में लॉक डाउन की उड़ी धज्जियां, पुलिस को जानकारी होने के बावजूद लॉक डाउन के दौरान लगे अश्लील गीतों पर जमकर ठुमके, बार बालाओं के साथ तमंचे पर हुआ डिस्को…

नालन्दा –  संक्रमण की विस्‍फोटक रफ्तार को रोकने के लिए बिहार में भले ही लॉकडाउन लगा दिया गया हो, कुछ लोग हैं कि मानते ही नहीं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा  का है, जहां के भागन बीघा थाना अंतर्गत बोकना गांव  में दबंगों ने न केवल आर्केस्‍ट्रा कार्यक्रम कराया, बल्कि तमंचा लहराते हुए बार बालाओं के साथ जमकर डिस्‍को डांस भी किया। कार्यक्रम के दौरान अश्‍लील भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बैकफुट पर आयी पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन अहम बात यह है कि वह जानकारी के बावजूद कार्यक्रम को रोकने में नाकम रही..

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के बोकना गांव में सरकारी स्कूल के पास बीती रात आर्केस्‍ट्रा का आयोजन किया गया। इसकी सूचना किसी ने जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने गांव में जाकर लोगों को डांट-फटकार कर खानापूर्ति की और वापस लौट गई। पुलिस के लौटने के बाद दबंगों ने फिर कार्यक्रम चालू करा दिया। आधी रात तक हुए इस कार्यक्रम के दौरान जमकर तमंचे लहराए गए। दबंगों ने तमंचे लहराते हुए बार बालाओं संग डिस्को डांस किया। अश्‍लील भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगे।

बताया जाता है कि कार्यक्रम के आयोजकों में कुछ शराब माफिया शामिल रहे। यह कार्यक्रम बस यूं ही मस्‍ती के लिए आयोजिक कर दिया गया था, यह किसी पर्व-त्योहार या शादी-विवाह के सिलसिले में आयोजित नहीं किया गया था। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है…

कार्यक्रम का की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) संजय कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस मामले में स्‍थानीय पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्‍थल पर शराब की बोतलें भी मिली हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ नालंदा

Related posts

क्राइम से कराहता बिहार, दिनदहाड़े हथियार के बल पर 3 लाख की लूट !…

Bihar Now

Breaking : इंतजार खत्म, spicejet का पहला विमान (बेंगलुरु) दरभंगा एयरपोर्ट पर किया लैंड, दरभंगा से हवाई सेवा शुरू…

Bihar Now

IIT जेईई मेंस में “ओमेगा” का रिजल्ट रहा पुनः सर्वश्रेष्ठ, नितेश आनंद ने लहराया परचम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो