Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार के “घर” में ही धारासाई हुआ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट , वीडियो वायरल !…

नालंदा. बड़ी खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत के मूढाड़ी गांव से आ रही है जहां सात निश्चय योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी धरासाई होकर नीचे गिर गई है. ग्रामीणों ने टंकी के जमींदोज होने का लाईव वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…

घटना के बारे में बताया जाता है कि सात निश्चय योजना से पानी टंकी को रखने के लिए स्टैंड पोस्ट का निर्माण हुआ था लेकिन ये कुछ ही समय बाद टूट गया और देखते ही देखते पानी का टंकी नीचे आकर गिर गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका लाइव वीडियो बना कर वायरल कर दिया. इस हादसे में किसी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ मगर पूरे इलाके में पानी की सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है.

हरनौत के मूढारी गांव में सात निश्चय योजना से बने पानी टंकी ध्वस्त होने के बाद सरकारी महकमे में खलबली मच गई और जांच करने के लिए अधिकारी गांव में रवाना हो गए हैं. कहा जा रहा है कि इस टंकी समेत इलाके में पानी की आपूर्ति का काम 25 लाख रुपए की लागत से हुआ था और टंकी का उदघाटन होना भी शेष था लेकिन ये समय से पहले ही जमीन पर आ गिरा इस मामले में हरनौत बीडीओ, बिहारशरीफ सदर एसडीओ से संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन बीडीओ का नंबर नॉट रिचबल था तो वहीं एसडीओ ने कॉल रिसीव नहीं किया.

संजीव कुमार, बिहार नाउ, नालंदा

Related posts

गरीबों को शराब पीने वाले बयान पर मांझी को मिला JDU विधायक का साथ !…

Bihar Now

एलिट इंस्टिट्यूट में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन-क्लासेस की शुरुआत…

Bihar Now

रफ़्तार का कहर !… मोतिहारी में पत्रकार के पिता-मां और पत्नी की दुर्घटना में मौत, पत्रकार घायल…

Bihar Now