Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

COVID 19 एक्सपर्ट ने की बिहार सरकार के कार्यों की सराहना…कहा- राज्य सरकार के साहसिक कदमों से अब नियंत्रण में है कोरोना…

बिहार में थमा कोरोना का रफ्तार, कोरोना स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन ने बिहार सरकार की सराहना की…

कोरोना नियंत्रण में बिहार सरकार के कार्य काबिले तारीफ़ – कोविड-19 एक्सपर्ट डॉ. प्रभात रंजन

बिहार में कोरोना अब नियंत्रण में है, कोरोना नियंत्रण के सरकारी प्रयासों को लेकर कोविड-19 एक्सपर्ट डॉक्टर प्रभात रंजन ने बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की है। डॉक्टर प्रभात का कहना है कि बिहार अब कोरोना के खतरे से लगभग बाहर हो चुका है.

राज्य सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को सही तरीके से समूह में लागू कर सीमित संसाधनों के बावजूद इस लाइलाज महामारी को काफी हद तक नियंत्रित किया है। राजधानी पटना के तरफ आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आयी है। स्थानीय स्तर पर जिलों और प्रखंडों के अस्पतालों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में आशा और अन्य कर्मियों के सहयोग से एंटीजेन टेस्टिंग लगातार किये जाने के कारण मरीजों की तादाद काफी घटी है।

बिहार का स्वास्थ्य महकमा तमाम अवरोधों के बावजूद पूरी ईमानदारी से इस महामारी से लड़ने में सक्षम साबित हुआ है। डॉ. प्रभात आगे कहते हैं कि कोरोना को लेकर जो हौवा बनाया गया था, वह ज्यादा खतरनाक था। अब लोग इसके बारे में सही से जागरूक हो गये हैं। लोग रोजमर्रा की गतिविधियों में लग गये हैं। कोरोना एक्सपर्ट डॉ. प्रभात ने आगे कहा कि सरकार लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। लोगों को चाहिए कि सरकार के निर्देशों का पूर्णतया पालन करें।

मास्क लगाकर हीं बाहर निकलें। अगर बिहार की जनता कोरोना को हराने में सरकार का सहयोग करती है, सरकार के दिये गये दिशा-निर्देशों का पूर्णतया पालन करके करती है तो बिहार से सौ फीसदी कारोना महामारी पर नियंत्रण संभव हो सकेगा। कोरोना एक्सपर्ट डॉ. प्रभात ने डीडी बिहार चैनल के स्वास्थ्य कार्यक्रम में ये बातें कही।

Related posts

अचानक वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने पहुंचे CM नीतीश, बंद कमरे में घंटों हुई बातचीत…

Bihar Now

Gambling Lobby Australia

Bihar Now

बिहार के बेटे ने लहराया परचम, उत्तराखण्ड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में सबको दिया मात, जीता दो गोल्ड मेडल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो