Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

DMCH शराब कांड में शराबबंदी कानून के धाराओ के तहत मामला दर्ज, DSP ने कहा वीडियो फुटेज में शामिल चेहरे का सत्यापन कर की जाएगी पूछताछ…

दरभंगा – उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिशु रोग विशेषज्ञों के कॉन्फ्रेंस के दौरान गेस्ट हाउस में हुई शराब पार्टी के खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस में छापेमारी कर एक कमरा नम्बर 102 से तीन महंगी विदेशी शराब की बोतल को बरामद किया था।

शराब की बरामदगी के बाद दरभंगा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए बेता थाना में जिस डॉक्टर के नाम से कमरा बुक था। उनके अलावा अन्य लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर पार्टी में शामिल वीडियो फुटेज में शामिल चेहरे का सत्यापन कर रही है।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि बेता थाना में DMCH के शराब पार्टी के वायरल वीडियो के आधार पर कारवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। DMCH के गेस्ट हाउस में शराब बरामद हुई है।

शराब बरामदगी के बाद शराबबंदी कानून के धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस कमरे में शराब की बरामदगी हुई है। वह कमरा डॉ. सलीम नाम के व्यक्ति के लिए बुक था। शायद वे कॉन्फ्रेंस में भाग लेने DMCH आये थे। फिलहाल उनके नाम सहित अन्य लोगो के नाम से कांड दर्ज किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कमरे की स्थिति और बरामदगी के बाद स्पस्ट हो गया है कि उस कमरे में पार्टी चल रही थी।

अमित कुमार ने कहा कि जिस कमरे में शराब की पार्टी चल रही थी। उस कमरे का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हम लोग जांच करने के लिए वहां गए थे। कल की छापेमारी में M2S होटल में भी कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ था। फिलहाल वायरल वीडियो में चेहरे का सत्यापन किया जा रहा है। उनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

डीएमसीएच परिसर में दो-तीन साल पहले शराब की बड़ी खेत बरामद हुई थी। उस मामले में भी पुलिस की तत्परता के बाद शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी करवाई की गई थी। इस मामले में गेस्ट हाउस के कमरे में जहां से शराब की बोतले बरामदगी की गई है। जिनके नाम से कमरा बुक था उनसे पूछताछ कर कारवाई की जाएगी।

 

Related posts

“बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जंगलराज से गुंडा राज में बदला बिहार”

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश की निश्चय संवाद के लिए विस्तारित बैठक का आयोजन, वर्चुअल रैली में दरभंगा जेडीयू की होगी जबरदस्त भागीदारी – अजय चौधरी…

Bihar Now

CM नीतीश और राबड़ी समेत इनलोगों का खत्म हो रहा विधान परिषद का कार्यकाल, इनकी वापसी तय

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो