Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

EXCLUSIVE : 2020 में होने वाले चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस का दूल्हा कौन ?- मंत्री नीरज कुमार

भाषा नहीं भाव पर ध्यान देना चाहिए – नीरज कुमार…

JDU के नए नारे
JDU के नए नारे

EXCLUSIVE :

बिहार नाउ पर जेडीयू के नए पोस्टर को लेकर कांग्रेस के दिए गए बयान पर बिहार सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार किया है.

मंत्री नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर बिहार कांग्रेस में 2020 में होने वाले चुनाव के लिए दूल्हा कौन है, कांग्रेस पार्टी के नेता पहले यह तो बताएं .

आपको बता दें जेडीयू के पोस्टर पर कांग्रेस ने बिहार नाउ से कहा था कि संशय की स्थिति में है जेडीयू ,जिस पर नीरज कुमार ने हमला बोला है .यह उक्त बातें मंत्री नीरज कुमार ने बिहार नाउ से बात करते हुए कही…

विपक्ष पर हमला करते हुए मंत्री नीरज कुमार ने कहा उनके पास आलोचना करने के सिवाय, उपलब्धि ही क्या है .भ्रष्टाचार के गठजोड़ का गठबंधन है 2020 के लिए..

जेडीयू ने रविवार को फिर से एक और नए नारे का पोस्टर राजधानी पटना में लगाया है | ” क्यों करें विचार जब हैं हीं नीतीश कुमार… “

इस मुद्दे पर बिहार सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि 14 साल के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार को विकास पथ पर अग्रसर किया है. राज्य में सुशासन कायम किया है. इसलिए भाषा पर नहीं ,भाव पर ध्यान दिया जाए. नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार सबसे ज्यादा तरक्की के राह पर है .

अभिषेक झा, एडिटर,बिहार नाउ

 

 

Related posts

“बिहार में केवल 216 मरीज नहीं बचाए जा सके”…कोरोना से अभी तक हुए मौत पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी का सबसे शर्मनाक बयान ?…

Bihar Now

बिहार : HDFC बैंक से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात…. “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

दरभंगा DM त्यागराजन के निर्देश पर एक्शन मोड में जिला प्रशासन, चंद घंटों में हो गई DMCH के मेडिसिन विभाग की जलनिकासी…

Bihar Now