Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive : तेजस्वी यादव के यात्रा पर अपने ही पार्टी के विधायक ने खड़े किए सवाल, कहा- NRC के मुद्दे पर सीएम की सफाई के बावजूद तेजस्वी के यात्रा का कोई औचित्य नहीं…

PATNA : 2020 विधानसभा चुनावी साल में मकर संक्रांति पहला त्‍योहार है. सबसे बड़ा भोज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर चल रहा है जिसमें जिसमें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एकजुटता दिख रही है. सीएम नीतीश के साथ एनडीए के सभी बड़े चेहरे एक साथ नज़र आ रहे है.

जदयू की तरफ से आयोजित दही चूड़ा के भोज में आरजेडी विधायक फराज फ़ातिमी के पहुंचने पर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

वहीं आरजेडी विधायक फ़राज़ फातमी ने बिहार नाउ से बात करते आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ अपने सियासी सफर शुरू करने की बात को नकारते हुए कहा कि जब सीएम नीतीश कुमार ने सीएए और एनआरसी को लेकर सदन में साफ साफ शब्दों में कह दिए हैं कि बिहार में NRC किसी कीमत पर लागू नहीं होगा, बावजूद इसके तेजस्वी यादव का NRC के मुद्दे को लेकर सीमांचल यात्रा का कोई औचित्य नहीं है ….

अभिषेक झा, एडिटर, बिहार नाउ

Related posts

पिस्टल, देशी कट्टा और एक दर्जन कारतूस के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Bihar Now

राज्यसभा चुनाव: निर्विरोध निर्वाचित हुए बिहार के सभी उम्मीदवार, जीत का मिला सर्टिफिकेट

Bihar Now

ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर एक गैंगमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now