Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: खौफ के साए में काम करने को मजबूर हैं निगमकर्मी, बेपरवाह दिख रहे अधिकारी !…

दरभंगा: कोरोना को लेकर जहां पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है…लोग पूरी तरह से सावधानी बरत रहे हैं… वहीं बिहार सरकार भी कोरोना को लेकर काफी गंभीर दिख रही है..

. बिहार सरकार ने भी एहतियात बरतने के लिए तमाम जिला प्रशासन को कई गाइडलाइंस जारी किए हैं… लेकिन जब बिहार नाउ ने शहर के कई इलाकों में कोरोना को लेकर प्रशासन की पुख्ता इंतजामात के दावे की हकीकत जानने का प्रयास किया,तो मंजर जमीनी हकीकत से कोसो दूर निकला…

बिहार नाउ की पड़ताल में पाया गया कि दरभंगा नगर निगम के ज्यादातर निगम कर्मी बिना कोई मास्क और ग्लोबस के कचरा व गंदगी उठाते कैमरे में कैद हुए…जब इस बाबत उनसे बिहार नाउ के रिपोर्टर ने पूछा कि आपको कोरोना के बारे में जानकारी है,तो उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि जानकारी तो बिल्कुल है… लेकिन क्या करें..

स्वीपर
स्वीपर

गंदगी उठा रहे निगम कर्मी ने बताया कि हमलोग डर के साए में कचरा उठा रहे और गंदगी साफ कर रहे हैं.. साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से न उन्हें मास्क दिया गया है और न ही कुछ बताया गया है…

सबसे बड़ा सवाल क्या नगर निगम कर्मी को इस बाबत जानकारी देना या फिर विभाग की ओर मास्क देना विभाग की जिम्मेदारी नहीं है ?…

क्या विभाग इन लोगों के साथ जान से नहीं खेल रही है ?

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking : ललन सिंह के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम में हंगामा … नाराज होकर नीचे‌ बैठे ललन सिंह, संजय झा … जेडीयू में दिखी जबरदस्त गुटबाजी ?

Bihar Now

आप सांसद ने अपने कोष से 40 मजदूरों को प्लेन से लाया पटना, 180 मजदूरों को आज प्लेन से भेजेंगे पटना…

Bihar Now

घर में घुस अपराधियों ने पत्थर से पीट कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar Now