Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Follow up : एक घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा आबादपुर थाना, अफवाह फैला कर कुछ लोगों ने किया हमला,25 , लोगों पर FIR दर्ज…

बारसोई | महज एक अफवाह ने आबादपुर थाना को तहस नहस कर दिया। ग्रामीणों की आक्रोश के कारण एक घंटे तक थाना परिसर रणक्षेत्र बना रहा। शनिवार को संध्या साढ़े छह बजे आबादपुर बाजार व हाट में अफवाह फैली की वांरटी वार्ड सदस्य मो मोहसिन की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। बिना किसी पुष्ठि के महिलाएं व पुरुष थाना परिसर में धावा बोल दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को आग लगा दिया। थाना में फर्नीचर, संचिका, रेकार्ड रुम को तहस नहस कर कागजात को आग के सुपूर्द कर दिया। इस दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
पुलिस जान बचाकर भागने लगे। आत्मरक्षा करीब एक दर्जन हवाई फायरिंग की तब जाकर भीड़ तितर बितर हो सकी। घटना के बाद बारसोई अनुमंडल से पुलिस फोर्स को बुलाया गया तब जाकर मामला पूरी तरह से शांत हो पायी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार आबादपुर थाना पहंुचकर मामले की जानकारी ली और लोगों को अफवाह से बचने की अपील की। घटना के दुकानदार अपने घरों में दुबक गये।

पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि हार्टअटैक की अफवाह फैलायी गयी थी। पच्चीस लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। मामला दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी की जायेगी। गिरफ्तार वारंटी मो मोहसिन ट्रेन में चोरी करता था और चोरी गई बाइक की खरीद बिक्री करता है। 2015-16 में भी बंगाल पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए आयी थी उनके परिजनों ने भी उस वक्त भी हंगामा किया था। स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सामानों का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर बितर करने और आत्मरक्षार्थ पुलिस ने चार पांच राउंड हवाई फायरिंग की।

बी.एन.सिंह.पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

Windows 10 Loader ✓ Activate Windows 10 Pro ISO Download➤

Bihar Now

बिहार की 8 सीटों पर I.N.D.I.A आगे, अररिया और जहानाबाद में RJD कर रही लीड… तेजस्वी करेंगे कमाल या NDA नीतीश संग मचाएगी धमाल ?….

Bihar Now

Breaking : अपह्रत व्यवसाई पुत्र को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अहले सुबह फिरौती को लेकर हुआ था अपहरण…

Bihar Now