Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

Giriraj Singh News: ‘ममता बनर्जी के नेतृत्व में घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड’, क्या बोल गए गिरिराज सिंह?

Giriraj Singh Attack on Mamata Banerjee: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बंगाल की सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर हमला बोला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार (20 अगस्त) को कहा कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए और अवैध तरीके से रोहिंग्या घुसपैठिए का एक षडयंत्र के तहत ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में, सरकार के नेतृत्व में आधार कार्ड बन रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा- बंगाल में एक गहन जांच की जरूरत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “दिल्ली में जो महिला मेड (नौकर) हैं वो बांग्लादेशी हैं. यहां घूम रही हैं. काम कर रही हैं. बांग्लादेश की बांग्ला भाषा में वो बोलती हैं. बंगाल में एक गहन जांच की जरूरत है. ममता बनर्जी वोट के लालच में अवैध घुसपैठियों को रेड कार्पेट दे दीं. भारत के लिए, बंगाल के लिए, बंगाल की ‘मां-माटी-मानुष’ की बात करने वाली ममता बनर्जी आज बंगाल के सारे अस्तित्व को खत्म कर रही हैं. इसलिए मैंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए.”

ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं गिरिराज सिंह

बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले में देश भर में उबाल है. डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में डॉक्टर इमरजेंसी हड़ताल करने की बात कई बार कह चुके हैं. इस घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा चुके हैं. वहां की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे तक की मांग कर चुके हैं.

बंगाल की घटना पर सांसद गिरिराज सिंह ने क्या कहा है?

सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की घटना पर कहा है, “यह बहुत अजीब है और मैं हैरान हूं. बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर खराब है, मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं. कानून-व्यवस्था उनके हाथ में है और वह सत्ता में हैं. अगर वह इसे नहीं संभाल सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा.”

Related posts

अवैध संबंध के आरोप में पति ने पत्नी को सर मुंडा पूरे गाँव में घुमाया, SSP ने दिया कार्रवाई का आदेश..

Bihar Now

वेब पत्रकारिता को बहुत जल्द बनेंगे नियम: मंत्री नीरज कुमार

Bihar Now

पटना में फिर एनकाउंटर !… अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में अपराधी के पैर में लगी गोली, फुलवारीशरीफ़ में वारदात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो