Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर पैसा मांगने पर फायरिंग, नोजल मैन से लूट… मौके से फरार हुए अपराधी…

हाजीपुर–अपराधियों के दुस्साहस की वारदात एक बार फिर वैशाली जिला में सामने आया है, महनार थाना क्षेत्र के बोडर पर स्थित बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए बाइक सवार तीन युवकों ने पैसे मांगने पर फायरिंग कर दी और नोजल मैन के पास मौजूद बैग में रखा 15000 रुपया भी लूट लिया..

नोजल मैंने बताया कि जंदाहा की ओर से आए एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने पहले तेल भरवाया और पैसे मांगे जाने पर हथियार दिखा दी और दो हवाई फायरिंग भी किया इतना ही नहीं मेरे पास जो बैग में पैसे था वह भी लूट लिया और समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी की ओर फरार हो गए,

जानकारी मिलते ही महनार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और सीसीटीवी की मदद से पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है, वही सीसीटीवी फुटेज कुछ फोटो भी मिली है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है,….. लूट की रकम जो भी हो मगर घटना को अंजाम देते हुए फायरिंग कर भाग निकले बदमाश ने इलाके में दहशत फैला दिया।

हालांकि लूट की रकम काफी कम है मगर जिस प्रकार से फायरिंग की घटना कर लूटने का दुस्साहस किया गया यह अपने आप में बड़ी बात है जो कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है अब सवाल उठता है कि जिनके जिम्मे पूरे बिहार की व्यवस्था बिहार वासियों ने सौंप रखी है अगर वो ही सुरक्षित हैं तो आम जनों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी ?

Related posts

Breaking : मधुबनी कांड का मुख्य आरोपी मधुबनी के बेनीपट्टी से ही गिरफ्तार… मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..

Bihar Now

एक्साइज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने कई राउंड किए फायरिंग… शराबबंदी के बावजूद बाजारों में शराब उपलब्ध कैसे, जिम्मेवार कौन ?

Bihar Now

Breaking : JDU विधायक शशिभूषण हजारी का निधन, राजनीतिक महकमे में शोक की लहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो