Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद लिया फैसला..

बिहार की सियासी गलियारों से बड़ी खबर आ रही है जीतन राम मांझी और संतोष मांझी एनडीए के हिस्सा हो गए हैं.. दिल्ली में तकरीबन 45 मिनट की अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने यह फैसला लिया है .. महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी आज दिल्ली दौरे पर हैं और अमित शाह से उन्होंने तकरीबन 45 मिनट तक मीटिंग की है..

अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने ऐलान किया कि आज से हम पार्टी यानी वो एनडीए के हिस्सा हो गए हैं .. जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमित शाह से मुलाकात के दौरान हमने एनडीए में शामिल होने की सहमति जता दी है और आगामी चुनाव को लेकर जो रणनीति बनेगी, उसको लेकर बाद में चर्चा होगी… वही जीता राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने कहा कि आज से औपचारिक तौर पर हम लोग एनडीए के हिस्सा हो गए हैं..

बता दें कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद ये कयास लगाया जा रहा था कि आखिर मांझी किस ओर जाएंगे .. लेकिन तमाम राजनीतिक अटकलों पर मांझी ने विराम लगा दिया है और आज से एनडीए के हिस्सा हो गए हैं….

Related posts

बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर बाबा के पैतृक गांव में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन, पत्रकार संतोष झा सहित कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

मानवता की मिशाल पेश करते हुए जरुरतमंद जन-जन का सहारा बना “जनमन”…

Bihar Now

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर नहीं हुए हमले, DGP ने बताया महज अफवाह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो