Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

RCP सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर जेडीयू का प्रहार… “लंबे समय तक राजनीतिक प्रवास के बाद राजनीतिक विभीषण का आज भाजपा में प्रवेश”…

बिहार में मौसम की तरह सियासी तापमान भी आज काफी गरम है .. विपक्षी एकजुटता की मजबूती को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुबंई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात, तो दूसरी ओर नीतीश कुमार के सबसे करीबी व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बीजेपी में औपचारिक तौर पर शामिल होना … दोनों खबरों ने दोनों के विपक्षी खेमे में सियासी बवाल मचा दिया है…

आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर जेडीयू ने करारा प्रहार किया है .. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लंबे समय तक राजनीतिक प्रवास के बाद राजनीतिक विभीषण का आज भाजपा में प्रवेश हो गया.. नीरज कुमार ने कहा कि 2020 से ही आरसीपी सिंह का शरीर जेडीयू में और आत्मा था बीजेपी में… नीरज कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह उस पार्टी के नहीं हुए, जिसने उनको सबकुछ दिया, तो बीजेपी के क्या होंगे….

बीजेपी पार्टी पर भी नीरज कुमार ने हमला बोला है.. उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी जो जातिय जनगणना विरोधी हो, पीठ पीछे न्यायालय में जातिय जनगणना के खिलाफ याचिका दायर करवाया ह़ो .. या फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर चुप्पी साध लेता हो, ऐसे भाजपा में राजनीतिक विभीषण आरसीपी सिंह का शामिल होना … इस बात का संकेत है कि आरसीपी सिंह इस सबके मुद्दे के विरोधी हैं …

 

Related posts

बाबाओं को देश तोड़ने नहीं, जोड़ने की बात करनी चाहिए: मुकेश सहनी

Bihar Now

Breaking : वैशाली में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के आभूषण लूट मौके से फरार हुए अपराधी…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जबरदस्त झड़प,पुलिस ने की फायरिंग, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो