Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RJD को एक और बड़ा झटका, रघुवंश प्रसाद सिंह का आरजेडी से इस्तीफा…

लालू यादव की पार्टी RJD में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि वे रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने को लेकर नाराज हैं.

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद (LJP) और बाहुबली कहे जाने वाले राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD का दामन थामने की बात कही जा रही है. चर्चा है कि कि रामा सिंह 29 जून को राजद ज्वाइन करेंगे. इसी बात से रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज बताए जा रहे हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. बुखार, खांसी होने की शिकायत पर पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज जारी है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Casino S Free Spiny Bez Vkladu

Bihar Now

पटना की मेयर के बेटे हुए कोरोना पॉजिटिव,नगर निगम में मचा हड़कंप

Bihar Now

राज्यसभा में उठा बिहार में कोरोना जांच में फर्जीवाड़े का मामला, RJD ने की जांच की मांग, वेंकैया नायडू ने जताई सहमति…

Bihar Now