Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

SP साहब जबाव दीजिए क्रिमिनल कहां है …24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली ?…

क्रिमिनल कहां है ?… क्रिमिनल कहां है ?… क्रिमिनल कहां है सर ?…रोते बिलखते मौजूद पुलिसकर्मियों से सवाल कर रहे मृतक के भाई की ये तस्वीर है…. पुलिस वालों से रोते हुए पूछ रहा है कि मेरे भाई का हत्यारा कहां है ?….ये उस वक्त की कहानी है जब हत्या के विरोध आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर बाजार बंद करवाने के साथ साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में  आज  की हत्या के विरोध में आक्रोशित दुकानदारों ने बाजार बंद कर प्रशासन के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया ,इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने हाथापाई की तथा मौके से खदेड़ दिया…

गौरतलब है कि रविवार की शाम बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के रेलवे मार्केट में भूषण शाह की कपड़ा दुकान में घुसकर पहले हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की और गल्ले से पैसा निकाल लिया।

बाद में भूषण साह एवं उनके पुत्र सौरभ कुमार को गोली मार दी जिससे अस्पताल जाने के क्रम में सौरभ कुमार की मौत हो गई थी ,जबकि चंद्रभूषण साह की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है ।

इस मामले में एसपी अवकाश कुमार ने फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार को निलंबित कर दिया लेकिन व्यवसायियों की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्राप्त हो चुकी है और उस आधार से पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करे तथा ब्यबसाईयों की सुरक्षा की गारंटी दे…

फिलहाल व्यवसाई अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस व्यवसायियों को समझाने का प्रयास कर रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking : नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, तेजस्वी के करीबी मंत्री के फैसले पर गिरायी गाज… 480 अधिकारियों का ट्रांसफर रद्द…

Bihar Now

मई माह का राशन अब भी प्राप्त कर सकते हैं लाभुक,जून महीने के लिए राशन का वितरण 22 मई से हो चुका है प्रारंभ…

Bihar Now

बिहार में पोस्टर के जरिए लालू परिवार पर सियासी हमला, “जनता ने उपचुनाव में लालू से पूछा आप हमारे हैं कौन”… पोस्टर का निवेदक कौन ?…

Bihar Now