Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

T.S.Narayan हेरिटेज स्कूल के तीसरे फाउंडेशन डे पर बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां…

जमुई: तीसरे स्थापना दिवस पर जहां बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया वहीं हजारों परिजनों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न होने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया,साथ मे अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुमित सिंह,एवं अजय प्रताप डॉ. एस.एन झा भी मौजूद रहे।नरेंद्र सिंह ने स्कूल परिवार को बधाई देते हुए कहा कि जमुई का सबसे बेहतरीन सुविधाओं एवं शिक्षकों से लैश इस विद्यालय ने उत्कृष्ट कार्य किया साथ ही शिक्षा में अनूठा उदाहरण पेश किया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यायल संस्थाप सह चैयरमैन अमरेंद्र कुमार अत्री,डायरेक्टर श्रीमती कंचन सिंह, प्रिंसिपल बनानी सिंह,वाईस प्रिंसिपल
ए. के सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के तीसरे स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव पर बधाई दिया।
जिसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने गणेश वंदना से सबका दिल जीत लिया वहीं जूनियर क्लास के बच्चों ने जूबी डूबी,क़व्वाली,पापा कहते हैं डांस से खूब समां बांधा साथ में सीनियर सेक्शन के बच्चों ने अलग अलग नाटक मंचन गीत संगीत, एवं डांस परफॉर्मेंस से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।
आपको बता दें कि इस बार उद्गम 2020 कक थीम सभी बच्चों की सहभागिता थी जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया।
उपस्थित सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम को खूब सराहा।

रवि मिश्रा, जमुई, बिहार नाउ

Related posts

JDU में शामिल हुए श्याम रजक, बोले – आज नतमस्तक हूं नीतीश जी के सामने… RJD में घुटन महसूस हो रहा था, परिवारवाद पर जबरदस्त प्रहार…

Bihar Now

Breaking: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना IGIMS में भर्ती…

Bihar Now

बिहार में 20 अक्टूबर से योगी आदित्यनाथ की रैली, ताबड़तोड़ 18 रैलियां करेंगे योगी आदित्यनाथ…

Bihar Now