Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, अग्निकांड से सुरक्षा को लेकर जागरूकता

pic of dsp

राजीव, बिहार नाउ जहानाबाद
छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली गई

सावधानियों एवं प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई

जहानाबाद में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को अग्निकांड से सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। प्रभारी डीएम ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इसके बाद राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी के माध्यम से नगरवासियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं प्राथमिक उपायों की जानकारी दी गई। छात्राओं द्वारा जनजागरूकता के लिए उत्साहपूर्वक नारे लगाए गए।

Related posts

Tricks To Winning Pokies For Real Money

Bihar Now

Shooting Star Casino Au

Bihar Now

बारिश के दौरान ड्यूटी के प्रति समर्पण देख एक ट्रैफिक पुलिस जवान‌ के कायल हो गए DIG विकास वैभव, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो