Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अब्दुल बारी सिद्दीकी की फिसली जुबान, कहा- ‘आरक्षण मिलने के बाद महिलाएं लिपस्टिक-पाउडर…’

मुजफ्फरपुर: महिला आरक्षण बिल को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. मुजफ्फरपुर जिला में आरजेडी के द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने महिला आरक्षण को लेकर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं आरक्षण मिलने के बाद लिपस्टिक, पाउडर लगाकर चली आएंगी तो फिर ठीक है ?

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि यदि महिलाओं को आरक्षण देना है तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें. अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय कर दीजिए तब तो ठीक है. बता दें कि शुक्रवार की शाम आरजेडी के कार्यक्रम के दौरान अब्दुल बारी सिद्दीकी मुजफ्फरपुर पहुंचे थे.

इस दौरान कार्यक्रम में सिद्दीकी भाषण के दौरान बीजेपी पर कटाक्ष कर रहे थे, जहां बोलते बोलते उन्होंने महिलाओं के प्रति विवादित टिप्पणी कर दी. इस दौरान सभा में आरजेडी के नेता और काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आरजेडी इन दिनों काफी सुर्खियों में है. जहां एक ओर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक जाति विशेष पर टिप्पणी करके एक अलग विवाद को जन्म दे दिया है तो वहीं, आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक बार फिर से महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है. अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है.

Related posts

बिहार का सबसे धूर्त नेता हैं नीतीश कुमार, समर्थन वापस लेगी RJD !… बैठक में जो फैसला लिया जाएगा,उसके लिए तैयार – RJD विधायक …

Bihar Now

भागलपुर के रेलवे ओवरब्रिज के पास एक युवक की शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो