Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अमित शाह का बिहार दौरा :16 सितंबर को मिथिला और सीमांचल में गरम रहेगा सियासी माहौल…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एकबार फिर से बिहार का दौरा करने वाले है. 16 सितंबर को मधुबनी के झंझारपुर और अररिया के जोगबनी में गृह मंत्री का कार्यक्रम है. इसे लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. झंझारपुर और अररिया में भाजपा के दिग्गज नेता लगातार कैंप कर रहे हैं. 16 सितंबर को अमित शाह के दो जिलों में होने वाले कार्यक्रम से मिथिला व सीमांचल क्षेत्र की राजनीतिक गरमी अधिक बढ़ने जा रही है.

गृह मंत्री अमित शाह आगामी 16 सितंबर को अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज अनुमंडल के इंडो-नेपाल बॉर्डर सटे जोगबनी पहुंचेंगे. गृह मंत्री का सीमांचल में विगत 01 साल के दौरान दूसरी बार यह दौरा है. वहीं अररिया जिला में उनका यह पहला दौरा है.

इसकी जानकारी देते हुए अररिया लोकसभा के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जोगबनी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) के समीप बॉर्डर गार्डेड फोर्सेज (बीजीएफ) के लिए बनाये गये आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पार्टी के एक हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर रणनीति पर भी बात करेंगे.

अररिया के कार्यक्रम के बाद अमित शाह झंझारपुर पहुंचेंगे. 16 सितंबर को उनके लोकसभा प्रवास के अंतर्गत मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के नेताओं का झंझारपुर आना जारी है. बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दूसरी बार झंझारपुर पहुंचे. उन्होंने ललित कर्पूरी स्टेडियम पहुंचकर जर्मन हैंगर निर्माण का जायजा लिया इस दौरान कई आवश्यक निर्देश दिया. इससे पहले वे प्रचार वाहनों को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया. कार्यकर्ताओं के साथ ललित कर पूरी स्टेडियम में बने पंडाल में बैठक की.

बैठक में झंझारपुर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव व मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा के साथ कोर कमेटी के सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान परिषद, पूर्व विधान परिषद सहित अन्य लोग शामिल थे.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने भारी संख्या में गृह मंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए इन लोगों से मंत्रणा की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का प्रवास कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है.

Related posts

Bihar Now

“नीतीश कुमार बदलेंगे पाला, खरमास के बाद लेंगे फैसला” !… तेजस्वी रह जाएंगे हैरान,मांझी की बड़ी भविष्यवाणी…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, 11 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली…एक की मौके पर ही मौत,10 गंभीर रूप से घायल… कहां है “सु”शासन की सरकार ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो