Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आपसी विवाद में एक महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

सुपौल : – -पड़ोस में हो रहे है आपसी लड़ाई झगड़े को देख रही महिला को झगड़ा में शामिल गुस्साए पड़ोसी ने कई टुकड़ों में काट कर निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया का है। जहाँ वार्ड नम्बर एक निवासी श्यामसुंदर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी को अपने घर के ठीक सामने वार्ड नम्बर 2 स्थित पड़ोसी विनोद मंडल के भाईयों के बीच हो रहे आपसी विवाद को सड़क पर खड़े होकर देखना महँगा पड़ गया।अपने घर में हो रहे…

आपसी विवाद से गुस्साए विनोद मंडल ने सड़क पर खड़ी होकर लड़ाई झगड़े को देख रही पड़ोसी महिला श्यामसुंदर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी की गुस्से में आकर कुदाली से कई टुकड़ों में काट दिया है। जिससे कौशल्या देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की ख़बर इलाके में आग की तरह फैल गई।

घटना के बाद मृतका के घर चीख पुकार मच गई है। बताया गया है कि उसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी हत्यारे विनोद मंडल को पकड़ कर घटनास्थल पर पहुँची त्रिवेणीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर त्रिवेणीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया है।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

पवन सिंह के निष्कासन पर मुकेश सहनी का बड़ा खुलासा !… ये सिर्फ दिखावा है, उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाना लगा दी बीजेपी…

Bihar Now

लालू यादव की RJD के पास 1 भी MP नहीं और प्रधानमंत्री तय करने गए हैं, बिहार देश का फिसड्डी राज्य दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ऐसे मिल रहे जैसे अमेरिका बना दिया हो: प्रशांत किशोर..

Bihar Now

viral video मुजफ्फरपुर में सरकारी अस्पताल के कर्मी का अवैध शराब सेवन करते वीडियो हुआ वायरल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो