Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को हुआ कोरोना, पटना एम्स में भर्ती…

आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. जहां आरजेडी नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनका इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है.,

आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को अचानक तबियत ख़राब होने के बाद मंगलवार को ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. देर रात डाक्टरों ने उनके स्वाब को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था. रघुवंश प्रसाद सिंह को फिलहाल पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत होने पर पटना स्थित एम्स में लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था. जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है. राजद नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

जमुई: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। पुलिस ने देर रात शव को लाया सदर अस्पताल। प्रेम प्रसंग में युवती के फांसी लगाने की बातें आ रही सामने, जांच में जुटी पुलिस।

Bihar Now

बिहारी के बगैर थम जाएगी दिल्ली की रफ्तार !

Bihar Now

आर्मी वाहन‌ की चपेट में आने से दो किशोर सहित तीन की मौत…

Bihar Now