Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

आरा में आपसी विवाद में जमानत पर आये गांजा तस्करी के आरोपित को मारी गोली… भीड़ ने दो हमलावरों को पीटा, दोनों का चल रहा इलाज ….

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी हाल्ट के समीप सोमवार की शाम एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली उसके कान के पास लगी है। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी नगरी गांव निवासी कमलेश पांडेय का पुत्र सुशील पांडेय है। वह गांजा तस्करी के आरोप में जेल गया था और हाल में ही जमानत पर बाहर आया है। उसका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।

उधर, गोली मारे जाने की घटना के बाद भीड़ द्वारा खदेड़ कर दो हमलावरों को पकड़ लिया गया। उसके बाद दोनों की जमकर धुनाई कर दी गई। उसमें दोनों जख्मी हो गए, जिनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चरपोखरी में कराया जा रहा। इस दौरान गोली से जख्मी युवक के चचेरे भाई भुवर पांडेय सहित दो लोग भी चोटिल हो गए। गिरफ्तार हमलावरों में सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के निर्भयडिहरा गांव निवासी है..

सुदर्शन राय के पुत्र विष्णु कुमार और सौरभ कुमार बताये जा रहे हैं। विष्णु कुमार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह भी हाल में ही जेल से बाहर आया है।
हालांकि तीसरा हमलावर भागने में सफल रहा। पुलिस की शुरुआती जांच में वर्चस्व की लड़ाई में घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी युवक एनडीपीएस एक्ट में दो साल जेल रहने के बाल कुछ समय पहले जेल से आया था। आरोपित विष्णु कुमार भी अपराधी प्रवृत्ति का है। वह आर्म्स एक्ट में जेल गया था और हाल में जेल से बाहर आया है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच वर्चस्व की बात सामने आ रही है। हालांकि हर एंगल से छानबीन की जा रही है। घटना में एक अन्य आरोपित की भी संलिप्तता सामने आ रही है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इधर, गोली से जख्मी सुशील पांडेय ने बताया कि गांव के ही दो युवक हीरोइन का नशा करते हैं। उनको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। उसी झगड़े का समझौता करने के लिए वह अपने दोनों चचेरे भाई भुअर पांडेय और ओम प्रकाश पांडेय के साथ नगरी स्टेशन के पास गया था। तभी दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। उसी बीच आरोपितों की ओर ताबड़तोड़ पहले चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद उसे गोली मार दी गयी। गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद भीड़ ने फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

बताया जा रहा है कि नगरी निवासी सुशील पांडेय और निर्भयडीहरा गांव विष्णु कुमार की जेल में ही दोस्ती हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है। इधर, इलाज कर रहे सर्जन डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि नगरी निवासी एक युवक को गोली लगी है। उसके दाहिने कान के पिछले हिस्से में गोली लगी है, जो आगे से निकल गई है। मरीज की स्थिति स्टेबल है।

Related posts

नीतीश कुमार को किसने कहा पिछलग्गू,क्यों उठाए सिस्टम पर सवाल ?…

Bihar Now

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड का अमेरिकी कंपनी अंबरी इंक में निवेश…

Bihar Now

समस्तीपुर में घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पहले ही मृतका के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर जताई थी अनहोनी की आशंका !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो