Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू…

सहरसा :- शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर बुधवार की देर रात अचानक एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भयंकर आग लग गई। अचानक आग लगने की खबर सुन आसपास के जगहों पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बंद दुकान में पानी छिड़ककर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग की लौ कम होने पर आयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। लोगों की माने तो बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट या किसी वजह से आग लगी है। अचानक लगी आग से आसपास के जगहों पर लोग दहशत में रहे।

रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल पहुंचे सचिवालय, महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा …

Bihar Now

बोधगया पहुंचे तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा,दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार..

Bihar Now