Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

इस पिता के वेदना को सुनिए मंत्री जी… अस्पताल की लापरवाही ने ली बच्चे की जान…शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस तो मुहैया करवाते मंत्री जी ?…

कोरोना संकट के बीच सूबे के सबसे बड़े अस्पताल PMCH की लापरवाही सामने आई है, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है.. परिजनों के मुताबिक, बच्चे की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई है …कोरोना संकट को लेकर जहां सूबे का स्वास्थ्य महकमा हाई एलर्ट मोड पर है,इस वक्त ऐसी तस्वीरें आना वो भी सूबे के सबसे बड़े अस्पताल PMCH से , अपने आप में कई सवाल खड़े कर देते हैं ?…

जानकारी के मुताबिक,..बच्चे को 12 अप्रैल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद एक भी सीनियर डाक्टर उस बच्चे को देखने के लिए नहीं आए..और आज उस बच्चे की मौत हो गई…ये परिजनों का आरोप है…

मृत बच्चे के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 16 दिनों के दौरान एक भी सिनियर डाक्टर हमारे बच्चे को देखने नहीं आए और हम जब भी बच्चे को देखने की बात करते थे तो हमसे मौजूद नर्स पैसे लेती थी..

उनका ये भी है कि हमारे बच्चे की मौत के बाद शव हमको नहीं दिया जा रहा था..जब हमने खूब रोया और कुछ पैसे दिए,तब मुझे शव लेकर अस्पताल से तुरंत शव लेकर जाने को कहा गया… अस्पताल प्रबंधन से हमने एम्बुलेंस देने के लिए गुहार लगाई लेकिन हमको किसी तरह की मदद नहीं मिली..और शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराया गया..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

जातीय जनगणना पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार का पक्ष सुनेगी कोर्ट …

Bihar Now

ट्रेड यूनियन की हड़ताल का दिखा व्यापक असर, लोगों को हो रही खास परेशानियां…

Bihar Now

हाय रे सुशासन !… 4 दिनों से थाने में बंद महिला की संदेहास्पद मौत… पुलिस कस्टडी में मौत पर सवाल, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप !…

Bihar Now