Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहार

उचक्कों ने डिक्की से उड़ाये 28 हजार रुपए

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज बाजार में एक बार फिर बाइक की डिक्की तोड़ पैसे उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। शुक्रवारको गिरोह के सदस्यों ने दुर्गा मंदिर रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने बाइक की डिक्की से 28 हजार रुपये उड़ा लिया ।

बताया गया कि पीड़ित व्यक्ति पांडेय पट्टी निवासी अशोक साह व उनकी पत्नी गुंजन देवी ने आवश्यक कार्य के लिए अपने खाते से 28 हजार रुपये की निकासी कर उसे बैग में रखने के बाद बैंक से बाहर निकलकर अपने बाइक की डिक्की में रख दिया , जिसके बाद बाइक को वही छोड़ कर बगल के दुकान में अपनी पत्नी के लिए कपड़ा खरीदने चले गये।

जब वहां से लौटे तो बाइक की डिक्की से पैसों भरा बैग गायब था। पहले तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की। मगर जब नहीं मिला तो वे लौट गये। उसके बाद तत्काल थाना में जाकर घटना के मौखिक जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है l

Related posts

बिहार : 100 से अधिक बड़े घोटाले उजागर करने वाले पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट को जान का खतरा… मामले में मुख्यमंत्री व DGP से संज्ञान लेने की लगाई गुहार…

Bihar Now

लाठीचार्ज के खिलाफ धरना पर‌ बैठी BJP, पटना समेत सभी जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, 8 मंत्रियों से चलेगी सरकार, देखिए पूरी लिस्ट !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो