Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

उतर बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम में आज प्रथम सोमवरी को करीब दो लाख से अधिक शिव भक्तों ने की बाबा पर जलाभिषेक।

राजीव रंजन।

उतर बिहार के प्रसिद्ध दूसरे देव घर कहे जाने वाले मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम में सावन के प्रथम सोमवारी को करीब दो लाख से अधिक शिव भक्तों ने की बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक। हर हर भोले की नारो से गूंज उठा पूरा शहर।

बता दें कि मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम को पहली बार बिहार सरकार ने राजकीय श्रावणी मेले की दर्जा दी है,यहां बिहार समेत पश्चिम बंगाल और परोशी देश नेपाल से भी बाबा शिंहेश्वर नाथ धाम पहुंचते है बाबा भोले नाथ के भक्त और बाबा पर करते हैं

जलाभिषक। दरअसल सिंहेश्वर नाथ धाम की बहुत हीं बड़ा महत्व है जो भी भक्त सच्चे दिल से कुछ मन्नते लेकर आते हैं उनकी हर मुरादे पूरी कर देते हैं

बाबा भोले नाथ। श्रावणी मेले को लेकर जहां मंदिर परिसर में जिला प्रशासन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है वहीं शिव भक्तों के लिए ब्रेकेटिंग पंडाल आदि व्यवस्था भी की गई है वहीं न्यास बोर्ड के सचिव सह मधेपुरा एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि पहली बार सिंहेश्वर नाथ धाम को बिहार सरकार राजकीय श्रावणी मेले की दर्जा दी है यहां शिव भक्त तथा कांवरियो के लिए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ अन्य व्यवस्था की है

किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो सके इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है उन्होंने बताया कि आज प्रथम सोमवरी के दिन करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक की है ।

वहीं सुरक्षा व्यवतस्था के मद्देनजर मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि यहां सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है हर जगह सिविल ड्रेस में भी महिला व पुरुष पुलिस जवान को तैनात किया गया है ताकि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना करना नहीं पड़े ।

ज्ञात हो कि नारियल बोर्ड के पास ट्रेफिक व्यवस्था नहीं रहने के कारण भारी जाम की समस्याओं से शिव भक्तों को गुजरना पड़ा करीब तीन घंटे के बाद किसी तरह जाम की समस्याओं से लोगों को मुक्ति मिली। बाइट: संतोष कुमार,न्यास बोर्ड सचिव सह एसडीएम

Related posts

Bihar Now

CAA और NRC के विरोध में आयोजित प्रतिरोध सभा में सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ली भाग…

Bihar Now

Breaking : BJP कैंडिडेट के भाई के घर छापेमारी में 119 करोड़ का सोना बरामद, नेपाल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो