Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उप मुखिया पति की हत्या, धर से गायब मिला सिर, इलाके में सनसनी…

सुपौल-करजाइन थाना क्षेत्र के शिवनगर बायसी पलाड़ पर धर से गायब एक सिर वाला लाश मिलने से आसपास के गाँव मे सनसनी फैल गई है। बताया गया कि उक्त लाश प्रतापगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत की उप मुखिया रीना देवी के पति शंकर सिंह का है। जैसे ही उपमुखिया पति के लाश मिलने की जानकारी लोगों को मिली आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वैसे भी शव देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने उनकी बेरहमी से उसका हत्या किया गया है और सर से धर को अलग कर दिया गया है। इ

बेरहमी से हत्या के पीछे क्या दुश्मनी हो सकती है ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल मौके पर पहुंची करजाइन थाना और प्रतापगंज थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं धर से गायब सिर की खोज भी जारी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर डीएसपी रामानंद कौशल भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया है।

बताया गया कि मृतक शुक्रवार की रात के 11 बजे घर से निकले थे। जिसके बाद वापस घर नही आने पर सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया। लेकिन इसी बीच घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक मूंग के खेत में धर से गायब शंकर सिंह का लाश मिला जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का आलम है। मालूम हो कि पिछले एक महीने में प्रतापगंज थाना क्षेत्र में पांच हत्या हुई है जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर है।

फिलहाल धर से गायब सिर की तलाश भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दूसरी यह की इस तरह से बेरहमी से की गई हत्या के पीछे कौन लोग शामिल है उसका उदभेदन करना पुलिस के लिए प्राथमिकता होगी।

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

बेगूसराय में एक होटल कर्मचारी का अपहरण कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर किया सड़क पर प्रर्दशन…

Bihar Now

Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,3 फेज में होगा मतदान..

Bihar Now

नहीं रहे मिथिलांचल के राजनीतिक धरोहर महेंद्र झा आजाद, सियासी गलियारों में शोक की लहर …

Bihar Now