Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर शर्मसार हुआ मानवता… घंटों नवजात के शव को नोचता रहा कुत्ता, मूकदर्शक बने रहे राहगीर !…

सूचना के तीन घंटे बाद वरीय अधिकारी के आदेश पर पहुंची पुलिस…

शव पर सटा है भारती हास्पिटल,29 फरवरी का स्टीकर, अस्पताल पर कार्रवाई क्यों नहीं ?…

शहर के मोहनपुर रोड के निर्माणाधीन मिश्रा कॉम्पेल्स के पास कूड़े की ढ़ेर पर एक नवजात बच्ची के शव को कुत्तों के द्वारा नोंचते,राहगीरों ने देखा ।मामला जंगल की आग की तरह फैल गई ।देखते ही देखते लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई ।लोगों के द्वारा भगाए गये कुत्ते,फिर से आकर शव को लेकर भागने लगे ।भीड़ कुत्तों को खदेड़ने लगी

।दो घंटे तक करीब तीन किलोमीटर खदेड़कर लोगों ने कुत्ते से शव को छीना ।सिविल सर्जन को जानकारी दी गई पर उन्होंने शव को उठवाने से इनकार कर दिया । फिर नगर थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई ।उन्होंने मुफस्सिल थाना का मामला बताया ।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष को फोन से जानकारी दी गई पर शव को फिर भी नहीं उठाया गया ।माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अंततः फोन पर इसकी जानकारी अनुमंडलाधिकारी को दी ।इसके एक घंटे बाद पुलिस शव को ले गई ।श

पर भारती हास्पिटल, 29 फरवरी’20 का स्टीकर सटा है ।मौके पर भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,मो० सगीर, मनोज शर्मा ने इसे प्रशासन, स्वाथ्य विभाग एवं निजी अस्पताल संचालक का परिणाम बताते हुए,अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, कुकुरमुत्ते की तरह खुले अस्पताल,जांच घर पर कारवाई करने की मांग की ।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली बिहार यात्रा, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल सहित कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !…मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम.. “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Bihar Now