Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

पुलिस महकमे के मुखिया डीजीपी के लाख वादों और कोशिशों के बावजूद अपराध चरम पर है। अपराधियों में खाकी वर्दी का खौफ साफ खत्म होते हुए नजर आ रहा है।

इस वक्त सबसे बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां कोर्ट परिसर में अपराधियों ने गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कोर्ट परिसर में अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हुई गोलीबारी मेंमें शख्स को गोली लग गई है जिसके बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक भारी संख्या में पुलिस के जवान कोर्ट परिसर में मौजूद हैं, मामले की जांच चल रही है। मोतिहारी सिविल कोर्ट में बाल कैदी गोविंद साहनी को गोली लगी है लेकिन इस घटना को लेकर अधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है।

गोविंद साहनी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा घेरे के बावजूद कोर्ट परिसर में अपराधी हथियार समेत कैसे घुसे ?

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

बिहार के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत डॉक्टर को बना दिया सिविल सर्जन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संबंधित अधिकारी को शो काउज करने की कही बात….

Bihar Now

विपक्षी एकता की महाबैठक, राहुल गांधी पहुंचे पटना एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रिसीव…

Bihar Now

Live Casino Eps Einzahlung

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो