Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

एक युवक का शव मिलने से सनसनी, अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस ने दी दस्तक… हत्या या आत्महत्या ?… जांच में जुटी पुलिस..

बेगूसराय में बंद घर से एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया हालांकि परिजन आत्महत्या मान कर अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे थे तभी मौके पर पुलिस पहुंची शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंद पुर गांव की है ।

बताया जाता है कि भवानंदपुर गांव में 25 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद अकेले रहता था वह कई दिनों से घर से नहीं निकला था आज शाम घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने घर खोलकर देखा तो उसका शव लटका हुआ था मृतक का भाई और अन्य रिश्तेदार बाहर रहते हैं।

परिजन दिलशाद को आत्महत्या मानकर अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे तभी बीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों आत्महत्या की बात कह रही है। परिजनों की मानें तो दिलशाद नशे का आदी था और उसने आत्महत्या किया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट होने की बात कही है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

 

 

 

धनंंंंं

Related posts

Breaking : गोलियों की तरतराहट से सहमा सुपौल, सरेआम एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

नीतीश से दूरी, तेजस्वी से नजदीकी…ये तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती है ?….

Bihar Now

Big Breaking : सीतामढ़ी में फिर खेली गई खून की होली,एक युवक को अपराधियों ने भूना, मौत……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो