Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

एक स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां एक स्वर्ण व्यवसाई को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर अपराधी ने इस वारदात को अंजाम दिया है गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद घायल व्यवसाई को पीएचसी में भर्ती करवाया लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टर ने घायल को मुजफ्फरपुर रेफर किया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।

आपको बता दें कि जख्मी व्यवसाई कुशहर गांव निवासी बच्चा शाह का 30 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू साह बताया जा रहा है। यह घटना केसरिया थाना क्षेत्र के कुशहर महमदपुर के बीच sh74 की है।

विवेक कुमार, मोतिहारी

 

Related posts

पटना DM ने की स्वास्थ्य विभाग की जिला-स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत …

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

Kla Au Ya Casino

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो