Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल शीघ्र खत्म कराये सरकार,एम्बुलेंस चालकों की माँग जायज, सरकार करे हस्तक्षेप …

पटना : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने 13 जुलाई से राज्य में एम्बुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एम्बुलेंस चालकों के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए और जनहित में इनके हड़ताल को शीघ्र समाप्त करवाने के लिए सरकार पहल करे।साथ ही श्रम कानून के तहत पारिश्रमिक का निर्धारण कर एकरारनामा में अंकित किया जाय और इसका उल्लंघन करने बाले एजेंसी से वसूली की कार्रवाई की जाय।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में 102 एम्बुलेंस सेवा ठप हो जाने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है। प्राइवेट एम्बुलेंस वालों के द्वारा मनमाना भाड़ा वसूल किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से पटना के अस्पतालों में रेफर किए जाने पर मरीजों के लिए आफत हो जाती है।

सिन्हा ने कहा कि जब से जदयू सांसद के पुत्र ने एम्बुलेंस का ठीका लिया है, स्थिति खराब होते जा रही है। न्यायालय, नियम और कानून की अवहेलना कर 1600 करोड़ का ठेका तो इन्होंने अपनी कम्पनी पीडीपीएल के नाम पर ले लिया लेकिन इसका संचालन नहीं कर पा रहे हैं।

इनको ठीका देने की जाँच की भी माँग की गई थी लेकिन नहीं माना गया। एम्बुलेंस कर्मियों का दोहन औऱ शोषण इनके द्वारा किया जा रहा है।इसलिए इनको बार बार हड़ताल पर जाना पड़ता है।सरकार शीघ्र इनके ठीका की जाँच कराये।

सिन्हा ने कहा कि एम्बुलेंस कर्मियों की माँगों में श्रम कानून के अधीन कुशल श्रमिक मानते हुए वेतन निर्धारण, दुर्घटना वीमा,बकाया वेतन, 18 महीना का लम्बित पी.एफ का भुगतान,12 घंटे कार्य करवाने के लिए अतिरिक्त राशि का भुगतान, बोनस एवं सालाना वेतन वुद्धि है।

दुखद स्थिति यह है कि इनके साथ जो एग्रीमेंट किया गया है उसका पालन नहीं किया जा रहा है।सरकार को इनकी माँग पर सहानभुतिपूर्वक विचार करना चाहिए और एजेंसी को एग्रीमेंट का पालन करने दबाब डालना चाहिये ताकि राज्य के मरीजों के हित में शीघ्र हड़ताल खत्म हो सके।

Related posts

BJP व JDU विधायकों पर सदन में गाली गलौच का आरोप, RJD के दलित विधायक रामवृक्ष सदा का आरोप…

Bihar Now

ये हत्या नहीं, “सु”शासन के हत्या की तस्वीरें हैं ?… गोपालगंज ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ?…

Bihar Now

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अनियमितता के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो