Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एहतियात के तौर पर दरभंगा- बेगूसराय बार्डर सील, DM ने सीमाओं पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां DM त्यागराजन ने एहतियात के तौर पर बेगूसराय – दरभंगा बार्डर को सील कर दिया है…दरभंगा डीएम ने जिले की साउथ बार्डर को सील कर दिया है। बेगूसराय की तरफ से आने वाली तमाम सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बेगूसराय में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच डीएम ने ये बड़ा फैसला लिया है।

डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले की बेगूसराय से लगने वाली दक्षिणी सीमा को सील करने का आदेश जारी करते हुए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का आदेश दिया है। डीएम ने जिले की सभी सीमाओं पर सख्त पेट्रोलिंग का निर्देश जारी किया है।

इस बीच डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सील की गयी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और सुरक्षा के तमाम एहतियात बरतने का निर्देश दिया।

राजू सिंह बिहार नाउ दरभंगा

Related posts

बजट की 10 बड़ी बातें…जनता के लिए तोहफे या बजट हैं खोखले ! .. पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

पटना में गेस्ट प्रोफेसर पर लाठीचार्ज, शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर कर रहे थे प्रर्दशन…

Bihar Now

बक्सर जिले में घटतौली कि समस्या लगभग हुई दूर,ग्राहको ने माप तौल विभाग को दिया धन्यवाद

Bihar Now