Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कथित एंबुलेंस घोटाला को लेकर “PK” का विस्फोटक बयान, कहा – मैंने मुंह खोला तो खुल जाएगा सबका धोती-पैजामा

पटना: खुद को सुशासन बाबू कहलाना पसंद करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक घोटाले को लेकर घिरती नजर आ रही है। इसी क्रम में बिहार की जनता को लगातार उनके हक के लिए सचेत कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के नेता जनता को लूट रहे हैं। कोई उनसे पूछे कि इतना पैसा वो कहां से लेकर आ रहे हैं। मैंने तो इनके लिए काम किया है, अगर मेरा मुंह खुल गया तो किसी का धोती-पैजामा नहीं बचेगा।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक उम्र दराज व्यक्ति हो चुके हैं, कहते कुछ और करते कुछ और हैं, बोलते कुछ और हैं। अब वो राजनीतिक और सामाजिक रूप से अकेले हो चुके हैं। प्रशांत किशोर ने लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बड़े भाई ने 15 साल बिहार को पीछे किया। अब 15 साल से छोटे भाई बिहार को पिछड़ेपन में धकेल रहे हैं। फिलहाल दोनों चाचा-भतीजा मिलकर बिहार को पीछे कर रहे हैं।

*कहां से इतना पैसा ला रहे तेजस्वी यादव कि चार्टर प्लेन में मना रहे बर्थ डे ?*

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज RJD, JDU के नेता बिहार के गरीब लोगों को लूट कर अपना काम चला रहे हैं। तेजस्वी यादव अपना बर्थ डे चार्टर प्लेन में मना रहे हैं, उनसे मीडिया कभी क्यों नहीं पूछती कि आखिर वो इतना पैसा कहां से ला रहे हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या कभी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से सवाल किया गया है कि बिहार में वो किन लोगों से पैसा लेकर अपनी इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं।

Related posts

परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का DM ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 11 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 तक चलेगा पखवाड़ा…

Bihar Now

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी सोनू सिंह..

Bihar Now

पुलिस टीम पर हुए हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, सुरक्षा सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो