Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत !… पुत्र ने धारदार हथियार से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम..

सुपौल :  राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड 8 बौंचाहा चौक के समीप दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पुत्र ने अपने ही पिता को धारदार हथियार से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों की घटनास्थल पर हुजूम उमड़ पड़ी है।

यह घटना राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा के वार्ड न 8 की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया की वशिष्ठ मेहता गांव में ही पड़ोसी से दूध लेकर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उसका पुत्र अजय मेहता उसे घेर लिया और दिन दहाड़े धारदार हथियार दबिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अजय मेहता ने बेरहमी से अपने पिता पर कई प्रहार किया जिससे 65 वर्षीय वशिष्ठ मेहता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक हाल के दिनों में जमीन बेचा था जिसको लेकर पिता पुत्र में अनबन चल रहा था।

घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है और घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related posts

मंत्री संजय झा ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ का लिया जायजा, मौके पर डीएम सहित तमाम आलाधिकारी रहे मौजूद…

Bihar Now

बिहार में आंधी के साथ आफत की बारिश शुरू, मौसम विभाग का आज इन जिलों में अलर्ट

Bihar Now

खगड़िया Update : 3 महिला का शव बरामद, अभी भी दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो