Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में आंधी के साथ आफत की बारिश शुरू, मौसम विभाग का आज इन जिलों में अलर्ट

बिहार में एक बार फिर धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात मुजफ्फरपुर, वैशाली, भागलपुर समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ा। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।

आंधी की वजह से वैशाली, भागलपुर में पेड़ और बिजली के पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तात्कालिक अलर्ट जारी कर सारण, वैशाली, जमुई, बांका, नालंदा और मुंगेर जिले में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं-कहीं बरसात होने के आसार जताए हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान और बेगूसराय समेत अन्य जिलों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है। पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में अगले 3-4 दिनों तक आंधी-पानी का सिलसिला बना रहेगा।

मुजफ्फरपुर समेत अन्य जगहों पर गुरुवार को ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। मुजफ्फरपुर समेत आसपास के इलाकों में 5 से 7 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। दो दिनों तक धूल भरी आंधी और पानी का दौर जारी रहेगा।

भागलपुर में देर रात आई आंधी से शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ टूट गए और बिजली के तारों पर गिर गए। भागलपुर जिले में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वैशाली जिले में भी पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है।

जिले में अहले सुबह करीब 3 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। आंधी के साथ हुई बरसात से किसानों को भारी क्षति हुई। हाजीपुर समेत जिले के अन्य हिस्सों में बिजली के पोल और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से घर में सो रहे एक अधेड़ की मौत भी हो गई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

Bihar Now

How Do You Play Pokies With Welcome Bonus

Bihar Now

मोतिहारी में डूबने से दो किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो