Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुआ की मौत से हड़कंप, मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव…सवालों के घेरे में स्थानीय वन अधिकारी‌ !…

बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ की मौत से हड़कंप मच गया है। तेंदुआ का शव मंदिर परिसर में एक पेड़ से लटका पाया गया है। तेंदुआ का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद VTR के कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है…

दरअसल, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के मदनपुर रेंज के नौरंगिया वन परिसर में तेंदुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई हैं। वाल्मीकिनगर- बगहा एनएच 727 से सटे भजनी कुट्टी मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता तेंदुआ की शव ग्रामीणों ने देखा और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुआ के शव को पेड़ से उतारने की कोशिश की जा रही है…

वन विभाग को घटनास्थल के आसपास कुछ अन्य तेंदुओं के पगमार्क मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुआ की मौत हुई हैं। पेड़ से लटकता तेंदुआ के शव को देखकर वन विभाग के अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बता दें कि इससे पहले भी VTR में कई तेंदुआ और बाघ के शव संदिग्ध हालत में मिल चुके हैं।

Related posts

Slot Machines Tempe Au

Bihar Now

आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, दो जख्मी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहारवासियों को अब वोटर कार्ड के लिए BLO या ब्लॉक नहीं जाना है कैसे खुद से करें अप्लाई या सुधार… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो