Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री संजय झा ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ का लिया जायजा, मौके पर डीएम सहित तमाम आलाधिकारी रहे मौजूद…

दरभंगा के कुशेश्वस्थान में बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने बाढ़ का जायजा लिया साथ ही फुहिया बांध का निरीक्षण किया.. मंत्री संजय झा पूरे लाव लश्कर के साथ बाढ़ की विभीषिका का निरिक्षण किया..

संजय झा एवं डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के संकीर्णा घाट से मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, समस्तीपुर  रामा शंकर द्विवेदी एवं अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण अंचल, जल संसाधन विभाग, दरभंगा  प्रिय शंकर अप्पू, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, झंझारपुर-2 शरद कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल एवं जिला आपदा प्रभारी के साथ फुहिया बाँध का निरीक्षण किया। फुहिया के समीप कमला एवं करेह नदी का संगम स्थल है, जो आगे बढ़कर कोशी नदी में मिल जाती है।

वर्ष 2014-15 से मार्च – 2019 तक 96.5वें किलोमीटर से 111.29 किलोमीटर तटबंध में तटबंध विस्तारिकरण का कार्य किया गया था, जिसके 2.890 किलोमीटर में बाढ़ निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया गया है तथा तटबंध का मजबूतीकरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि करेह नदी के तटबंध में 04 किलोमीटर में विस्तारिकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा हैं, जो फुहिया में आकर ही मिलेगा,यह कार्य बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा करवाया जा रहा है। चल रहे कार्य का माननीय मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा मुआयना किया गया। 2.890 किलोमीटर का मजबूतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा करेह नदी का तटबंध निर्माण का कार्य जारी है।
इसके पूर्व जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रखण्ड मुख्यालय में बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा स्थानीय पदाधिकारियों के साथ की।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

कोरोना के खौफ के बीच कोर्ट परिसर में कौवे की मौत की सूचना से हड़कंप…

Bihar Now

खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या… 

Bihar Now

राकेश मिश्रा का गाना “नचनिया के प्यार में” ने मचाया धमाल, अब हो रहा वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो