Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

‘कुछ भी कर लें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला’ महागठबंधन की रैली पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले आगामी महागठबंधन बड़ी रैली आयोजित करने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आगामी तीन मार्च को महागठबंधन की रैली होनी है। रैली की घोषणा होने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की रैली को लेकर जोरदार हमला बोला है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सम्राट ने कहा कि ये लोग लुटेरे हैं और बिहार के लुट के पैसे से बिहार भ्रमण पर निकले हैं। एक लुटेरा जो देश को लुटने वाला है वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और दूसरे लुटेरे बिहार में घूम रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी द्वारा बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बात कह रहे हैं तो उन्हें पहले यह भी मानना चाहिए कि 2015 का चुनाव गलत था।

वहीं पटना में हो रहे बीजेपी के कॉन्क्लेव पर सम्राट ने कहा कि मोदी का मतलब है मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है। जिन्होंने भारत के संस्कृति, गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाया। भारत के गरीबों के सपनों को भी साकार किया। गरीबों के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट चलाने वाला कोई देश नहीं है।

Related posts

बिहार में BJP विधायक के बिगड़े बोल !… खुले मंच से अधिकारियों को हड़काया, कहा – उठाकर फेंक देंगे’ …

Bihar Now

Australia Standard Coin Slot Aerator

Bihar Now

आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे, मौजूदा सियासी हलचल पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो