Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए पप्पू यादव, हेल्पलाइन नंबर जारी… सरकार सभी प्राइवेट हास्पिटल का करे फीस निर्धारित – पप्पू यादव…

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तीन हेल्पलाइन नंबर गुरुवार को जारी किए। यह नंबर हैं – 6209213920, 9122162845, 7004091130।

पप्पू यादव ने कहा कि इस हेल्पलाइन पर कोरोना पीड़ित अपनी समस्या बता सकते हैं। जन अधिकार पार्टी इस संकट को एक आपदा मानती है और ऐसे लोगों की हरसंभव मदद आपदा पीड़ित की तरह की जाएगी।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कोरोना की स्थिति भयावह है।  मरीज सड़क पर हैं। मृतकों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बेड नहीं है और चारों तरफ भय व्याप्त है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य मंत्री बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं। कोरोना के इलाज के नाम पर पारस सहित सभी निजी अस्पताल लाखों की लूट मचाए हुए हैं। हमारी मांग है कि सरकार सभी निजी अस्पतालों के लिए फीस निर्धारित करे।

जाप अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोरोना काल में मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। हमारी मांग हैं कि सरकार मजदूरों के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा करें। जाप बिहार में बढ़ते अपराध और कोरोना संकट पर सरकारी उदासीनता को लेकर राज्यपाल से मिलेगी। इस दौरान रघुपति सिंह, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू व भाई दिनेश, युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर मौजूद रहे।

Related posts

अब्दुल बारी सिद्दीकी का नीतीश सरकार पर हमला…कहा – विरोधियों का हो जाएगा जमानत जब्त..

Bihar Now

सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, आरोपी पति गिरफ्तार…

Bihar Now

कोरोना संकट के बीच बिहार सरकार की ओर से जनता को क्या मिला रही मदद !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो