Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

क्राइम से कराहता बिहार… मामूली विवाद में ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या …

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने मामूली विवाद को लेकर एक ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनी चक कस्वा की है । मृतक की पहचान हुसैनी चक निवासी मोहम्मद अकरम के पुत्र मोहम्मद तौकीर के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है तौकीर जिस वक्त अपने रिक्शा को लेकर लौट रहा था उसी वक्त किसी से उसका मामूली विवाद हुआ जिसके बाद आरोपियों ने मोहम्मद तौकीर को गोली मार दी। आनन-फानन में मौजूद लोगों के द्वारा उसे स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद तौकीर को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह के निधन पर पूर्व MLC दिलीप चौधरी ने व्यक्त की शोक संवेदना, कहा – सदानंद बाबू के निधन से सिर्फ राजनीतिक नहीं , व्यक्तिगत क्षति हुई है मेरी…

Bihar Now

IRCTC केस में लालू परिवार को अभी राहत, लेकिन कहानी बाकी है… 10 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला…

Bihar Now

संवैधानिक पद त्याग कर राजनीतिक सुचिता कायम करें तेजस्वी यादव – JDU

Bihar Now