Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

खगड़िया Update : 3 महिला का शव बरामद, अभी भी दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी…

खगड़िया नाव हादसे मामले से जुड़े ताजा जानकारी सामने आ रही है कि अभी तक 3 महिला का शव बरामद किया गया है साथ ही रेस्क्यू जारी है…

बता दें कि मंगलवार देर शाम तेज़ आंधी और तूफान आने के बाद एक नाव के नाविक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे 30 से अधिक नाव पर सवार लोग बीच गंडक नदी के मंझधार में डूब गए।घ

मुफसिल थाना क्षेत्र के टीका रामपुर एकनिया की है।आज करीब 7 बजे के बाद एकनिया,मानसी,सीतारामपुर और टीका रामपुर सहित कुछ अन्य जगहों से करीब 30 से अधिक लोग एक नाव पर सवार होकर दियारा क्षेत्र जा रहे थे।स्थानीय लोग के अनुसार इस नाव पर कुछ महिलाएं और बच्चे भी सवार थे वही इस नाव पर एक बाइक भी था।इसी बीच नाव अपने चाल के अनुसार बीच नदी में पहुँची और मौसम ने ले ली करवट और तेज़ आंधी तूफान के साथ मूसलाधार वारिश शुरू हो गई जिसके कारण नाव के नाविक ने अपना संतुलन खो दिया और नाव बीच नदी में डूब गया जिसपर कुछ महिलाएं भी सवार थी।हालांकि करीब 10 लोग तैरकर किनारे लग गए मगर अभी भी 2 दर्जन से अधिक लोग लापता हैं।जैसे ही सूचना जिला मुख्यालय पहुँची।डीएम,एस पी सहित वरीय अधिकारियों का जत्था एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।अभी तक एस डी आर एफ की टीम के द्वारा लापता लोगो की खोजबीन जारी है।हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी वरीय अधिकारियों के द्वारा स्पष्ट जानकारी नही दी जा रही है कि नाव पर कितने लोग सवार थे और कितने लोग अबतक लापता है।इन दिनों गंडक नदी समेत अन्य नदियों में बाढ़ आई हुई है।हालांकि खगड़िया जिले में बाढ़ के वक़्त एस डी आर एफ की टीम मौजूद रहती है ।स्तानीय लोगों की बात को माने तो एस डी आर एफ की टीम नाविक को पूर्व में ही चेतावनी दे चुकी थी कि अभी आँधी आने वाली है इसलिए आप नाव को नही खोले मगर ज्यों ही SDRF की टीम आगे बढ़ी और नाविक ने नाव लेकर चल दिया और बीच नदी में जाते ही हादसा हो गया।वारिश के मौसम और रात होने के कारण SDRF टीम को भी काम करने में परेशानी हो रही थी.. हालांकि अभी तक 3 महिला का शव बरामद किया गया है साथ ही रेस्क्यू जारी है…

धनंजय झा बिहार नाउ

Related posts

EXCLUSIVE: हार को स्वीकार करते हैं, जनादेश का सम्मान करते हैं- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बिहार

Bihar Now

Mejor Web Para Jugar Blackjack

Bihar Now

कोरोना जांच के नाम पर खानापूर्ति का मामला आया सामने… अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच की जिम्मेदारी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो