Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस के मौके पर Perfection IAS में गणमान्यों ने रखी राय… कहा – मौजूदा दौर में युवाओं में देशप्रेम की भावना को बढ़ाने की जरूरत…

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परफेक्शन आईएएस द्वारा गुरूकुलम ब्रांच में झंडात्तोलन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सुनिल कुमार ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरूआत कि, उन्होने झंडात्तोलन के बाद सभा को संबोधित करते हुआ कहा ..  गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर देश के हर वर्ग और हर प्रांत में इसे काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,

आज युवाओं में देशप्रेम की भावना को बढ़ाने की जरूरत है, साथ साथ युवाओं को देशहित में काम करने की जरूरत है ताकि देश का विकास हो सके,वही इस अवसर पर संस्था के निदेशक चंदन प्रिय सर ने संबोधित करते हुआ कहा कि गणतंत्र दिवस हम मना रहे इसी के साथ हम हर भारतीय हमेशा आजादी का महत्व समझना चाहिये कितने वीर शहिदों के बलिदान के बाद देश अपना आजाद हुआ और उसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश गणतंत्र हुआ है ,

वही दुसरी और संस्था के प्रबंध निदेशक रौशन प्रिय ने कहा कि हम सब युवा जब देश के हर हिस्से में देश के उन्नति के लिये अपना योगदान देंगे तभी देश  विकसित और सफल होगा और तब ही स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा जो विकसित देश की परिकल्पना की गई थी वह सफल होगी , साथ ही हमें समझना चाहिये , आपके द्वारा देश के लिये रचनात्मक और सकारात्मक कार्य हो , ताकि देश के हर युवा आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बने, तभी अपना देश विकसित और खुशहाल होगा. इस अवसर पर के संस्था के फैकल्टी, अधिकारी , समेत कर्मचारी मौजूद रहे.

Related posts

दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों की दी सौगात… मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, की कई घोषणाएं…

Bihar Now

कांग्रेस-आरजेडी की आज दिल्ली में बैठक, सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा संभव, जेडीयू को फैसले का इंतजार…

Bihar Now

JDU के महासचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई, नीतीश कुमार को बताया विकास पुरुष…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो