Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गिरिराज सिंह के अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रतिमा को धो कर किया शुद्धीकरण !

बिहार में एक तरफ जहां राजनीतिक गलियारों में पोस्टर वार चरम पर है वही महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी धो कर पक्ष और विपक्ष की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।

मामला बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड का है जहां गिरिराज सिंह के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विपक्षी पार्टियों ने प्रतिमा सहित पूरे मंदिर परिसर को धोकर अपना विरोध प्रदर्शित किया

बेगूसरायमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिस अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था । उस प्रतिमा को आज धोकर शुद्धिकरण किया गया। बहुजन क्रांति मोर्चा,राजद और वाम दल के कार्यकर्ताओं ने बलिया प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को धोया। इन लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नफरत की राजनीति करते हैं और कल बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अशुद्ध किया इसलिए उन्हें जल से धोया जा रहा है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल सीएए के समर्थन और पुलवामा के शहीदों के याद में साहेबपुर कमाल से बलिया तक भारतवंशी जागृति यात्रा निकाली थी। यात्रा के बाद बलिया प्रखंड कार्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में एक सभा को भी संबोधित किया गया था इसी पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी इसे गिरिराज सिंह और अन्य भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया था इसी को लेकर आज बहुजन क्रांति मोर्चा और वाम दलों और राजद के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा को धोकर शुद्धिकरण किया है।

वही बेगूसराय में सांसद के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि आज टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों के द्वारा कुत्सित राजनीति की जा रही है और पूरे देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है । एक सम्मानित केंद्रीय मंत्री के बाबा साहब के मंदिर में प्रवेश करने पर मंदिर को अपवित्र बताना असंसदीय ही नहीं बल्कि बीमार मानसिकता का द्योतक है

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking : बेगूसराय में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सीएसपी संचालक को लूट के दौरान मारी गोली… घायल का इलाज जारी….

Bihar Now

एक ही मोहल्ले में 10 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मुहल्ले को प्रशासन ने किया सील…

Bihar Now

दानापुर से एसएमभीबी, बेंगलूरु के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन, गुरुवार से पैसेंजर्स को मिलेगी ये सुविधा…

Bihar Now