Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह ने 62 करोड़ की लागत से बने बॉर्डर गार्ड फोर्सेज और एसएसबी के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन…

फारबिसगंज : भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने जोगबनी के इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट स्थित 27 करोड़ रुपैये को लागत से बने बॉर्डर गार्ड फोर्सेज अर्थात आवासीय कॉलोनी का उद्घाटन किया।

इसके अलावा गृह मंत्री ने बथनाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय में 35 करोड़ रुपैये की लागत से बने नवनिर्मित भवन का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।जिसके भाजपा के जिला के चयनित एक हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

अपने संबोधन में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले परमवीर चक्र विजेता श्री तारापुर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एक द्वीप का नाम श्री तारापुर आईलैंड किए जाने को एक बड़ी श्रद्धांजलि कर दिया।

इसके बाद उन्होंने सीमांचल की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की सीमा क्षेत्र की सारी दिक्कतों से वे परिचित है। चाहे वह घुसपैठ की समस्या हो या अवैध रूप से भूमि कब्जाने का सवाल या फिर अवैध व्यापार का मामला।सबों से वाकिफ होने की बात करते हुए निकट भविष्य में सारी समस्याओं के समाधान की बात कही।

अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने 11 लैंड पोर्ट के विकास होने की बात करते हुए कहा कि कई लैंड पोर्ट का विकास का मामला भी पाइपलाइन में है। उन्होंने भारत नेपाल के बीच 19 लैंड कस्टम स्टेशन की पहचान करने की बात करते हुए कहा कि इन 19 लैंड कस्टम स्टेशन में 10 बिहार के सीमा पर हैं और उनके बनने के बाद व्यापार में काफी बढ़ोतरी होगी।

भारत नेपाल के बीच कुल व्यापार का 14 फ़ीसदी कारोबार जोगबनी से होने की बात करते हुए गृह मंत्री ने प्रतिदिन 7 हजार ट्रक की आवाजाही जोगबनी के रास्ते भारत और नेपाल के बीच होने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमा क्षेत्र के विकास में लगे हुए हैं और भारत के अंतिम गांव को प्रथम गांव बनाने का काम किया है…

जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया गया है। फलस्वरूप सीमाएं क्षेत्र में वर्तमान समय में वैधानिक ट्रेड को बढ़ावा मिला है, जबकि वैधानिक ट्रेड को नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि एसएसबी की प्रतिनियुक्ति नेपाल और भूटान सीमा क्षेत्र में है।जो सुरक्षा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का काम कर रहे हैं।एसएसबी की ओर से भारत सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में बढ़ चढ़कर भागीदारी के साथ आपदा के समय मानवता का मिसाल देने की बात उन्होंने कही।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर में सभा को संबोधित करने के बाद सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से जोगबनी पहुंचे।जोगबनी के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट परिसर में बने हेलीपेड पर डीएम इनायत खान,एसपी अशोक कुमार सिंह सहित एसएसबी के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किया गया।300 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों से पुलिस के जवान और अधिकारी समेत सुरक्षा में एसएसबी के जवानों को लगाया गया।

गृह मंत्री बॉर्डर गार्ड फोर्स के रहने के लिए बनाए घरों का उद्घाटन किया।बनाए गए घरों में कुल 232 लोगों के रहने की व्यवस्था है और इन घरों को दो अलग अलग सेक्टर में बांटा गया है।ऑफिसर्स,महिलाओं और जवानों के लिए अलग अलग भवन बनाए गए हैं।

Related posts

नायक के अंदाज़ में दिखे नीतीश कुमार !

Bihar Now

बेगुसराय में सोए अवस्था मे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या,अवैध संबंध लेकर हुई हत्या… मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Pokies Online Deposit Casino Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो