Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गोपाल खेमका हत्याकांड से उठ रहे सवालों के बीच पटना में फिर मर्डर, स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या.. “सु”शासन पर सवाल ?….

पटना में 4 जुलाई को हुई गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे सिस्टम को हिला दिया, इस हत्या के बाद मौजूदा सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं… हड़कंप ऐसा मचा कि हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने तमाम वरीय अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिए.. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खेमका हत्याकांड की तफ्तीश में तकरीबन 55 घंटे बीत जाने के बाद भी गुत्थी बिहार पुलिस नहीं सुलझा पाई है …

लेकिन इसी बीच पटना में फिर मर्डर हो गया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है.. जानकारी के मुताबिक,  खगौल थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के पास रविवार देर रात बदमाशों ने स्कूटी सवार स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये. मृतक की पहचान खगौल थाना क्षेत्र के मुस्ताफपुर निवासी नरेश चंद्र प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गयी है.

पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात लेखा नगर से अजीत स्कूटी से घर जा रहे थे खगौल रोड के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर फरार हो गये. मृतक के चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि वह लेखा नगर के पास आरएन सिन्हा नाम से निजी स्कूल चलाते थे.

सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल संचालक अजीत कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर भेजे जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल है.

Related posts

Big Breaking : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक से लाखों की लूट, हथियार के बल दिया गया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

राबड़ी देवी बोलीं- नीतीश कुमार को बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए, उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है…

Bihar Now

सीएम नीतीश के बाहुबली विधायक का देखिए जबरदस्त भांगड़ा डांस,ठोक देने की बात करने वाले विधायक जी का खुशमिजाजी अंदाज !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो