Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के हाथों हुआ हिट मशीन खेसारी लाल यादव की फिल्म “मेहरवान” का मुहूर्त, शूटिंग शुरू…

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म “मेहरवान” का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू हो गया है। इस फिल्म के मुहूर्त के समय भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए खेसारी लाल यादव को बहुत सारे आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के चमकते सितारे हैं और उनका हर प्रोजेक्ट बेहतरीन होता है। इसलिए उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म भी अच्छी बने, ताकि हमारी भोजपुरी और आगे बढ़ते रहे।

रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी के दर्शक बड़े दिलवाले होते हैं। उनका प्यार हमें सदैव मिलता रहा है और वह भोजपुरी में आए नए कलाकारों को भी दिल खोलकर अपना लेते हैं। बस जरूरत है तो अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ शानदार मनोरंजन वाली फ़िल्में और गाने लेकर आने की, जो इन दिनों काफी देखने को मिल रहा है और इसलिए भोजपुरी की ओर पूरी दुनिया देख रही है।

आपको बता दे की खेसारी लाल यादव की फिल्म “मेहरवान” के निर्माता संजय शर्मा है और निर्देशक सुशील उपाध्याय, जबकि म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है और डीओपी आर आर प्रिंस हैं। वहीं, इस फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि “मेहरवान” एक खूबसूरत सी फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर खूब तैयारी भी की गई हैं।

मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी खेसारी लाल ने कहा कि इस फिल्म की शुरुआत ही बेहद खास हुई है, जब भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त और हमारे मैंटॉर रवि किशन भैया के आशीर्वाद के साथ हमारी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तो हमें महादेव पर पूरा भरोसा है कि हमारी फिल्म दर्शकों को अच्छी लगेगी।

फिलहाल तो हमारा पूरा फोकस फिल्म को लेकर है जिसकी कहानी अभी रिवील करना सही नहीं होगा, लेकिन इतना भरोसा दिलाता हूं कि यह फिल्म आप सबों को अपने आप से जोड़ लगी और आप हमारे फिल्म को बार-बार देखेंगे। फिल्म के गीत संगीत भी बेहतरीन होने वाले है।

वही रॉनिक फिल्म्स के बैनर से बन रही फिल्म “मेहरवान” के निर्माता संजय शर्मा ने बताया कि यह फिल्म पूरी भव्यता के साथ बनेगी और हम इसके लिए तत्पर हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री मुख्य भूमिका में है तो साथ में सपना चौहान भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली है।

इसके अलावा फिल्म में श्रद्धा नवल, विनोद मिश्र, प्रकाश जैश, महेश आचार्य, सोनू पांडे, राज मौर्य, साकेत चटर्जी, अंजलि, निशा तिवारी, मानवी सिंह, सिद्धांत सिंह और नीरज बाबा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे। इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करेंगे।

Related posts

Big Breaking : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में ब्रजेश ठाकुर दोषी करार…

Bihar Now

बिहार में जेल में बंद पति से मिलने के बाद सदमे से गर्भवती पत्नी की मौत

Bihar Now

संचालित योजनाओं को समय सीमा के अंदर करें पूरा,

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो