Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘रघुनाथ’ दिसंबर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक हुआ वायरल…

सीएसएसए फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘रघुनाथ’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। भोजपुरी फिल्मों के स्टार गौरव झा और लवली गर्ल ऋतु सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का धांसू लुक दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है।

इस फिल्म का ट्रेलर जल्दी ही रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म दिसंबर महीने में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्माता अभिषेक मिश्रा, ज्ञानेश मिश्रा, चरित किशोर हैं और निर्देशक दीपक सिंह हैं।

दीपक सिंह ने बताया कि फिल्म ‘रघुनाथ’ के ट्रेलर को यूए सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड से मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब यूएफओ भोजपुरी फिल्म ‘रघुनाथ’ में सिनेमा पार्टनर के रूप में जुड़ गया है। भव्य पैमाने पर बनाई गई भोजपुरी फ़िल्म ‘रघुनाथ’ की कहानी एक सत्य घटना पर आधारित है, जिसकी कहानी काफी इमोशनल है, जो समाज के युवाओं को मोटिवेट करने का काम करेगी और दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

उन्होंने कहा कि ‘हम सिनेमाघरों के लिए फिल्में बनाना चाहते हैं, पर आजकल के समय में भोजपुरी फिल्में टीवी और यूट्यूब के लिये बनाई जा रही है, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री सिमट कर रह गयी हैं। जब तक फिल्मों को सिनेमाघरों तक नहीं पहुचाया जाएगा, तब तक भोजपुरी इंडस्ट्री का विकास संभव नही है।

उन्होंने कहा कि निर्माता, निर्देशक और दर्शक सबके लिए यही बेहतर है कि भोजपुरी फिल्में सिनेमाघरों तक पहुँचे। फिल्म ‘रघुनाथ’ सिनेमाहाल की फ़िल्म है, दिसंबर माह में इस फिल्म को बड़े स्तर पर देश-प्रदेश के अधिक से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

’ बता दें कि जाने माने टैलेंटेड फिल्म निर्देशक दीपक सिंह जब भी कोई फ़िल्म बनाते हैं तो वह अलग जोनर की होती है और भोजपुरी के उत्थान को ध्यान में रखकर फिल्म की मेकिंग करते हैं। इसी कड़ी में दीपक सिंह एक बार फिर सीएसएसए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘रघुनाथ’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ व पावन नगरी राम जन्मभूमि अयोध्या के कई रमणीय स्थलों पर की गई है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के मुख्य नायक गौरव झा और ऋतु सिंह हैं। यह फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर टैलेंटेड निर्देशक दीपक सिंह संभाल रहे हैं। फिल्म के लेखक उर्मय सिंह राठौर हैं।

संगीतकार संतोष पुरी, डीओपी अयूब अली खान, डांस मास्टर राजू अन्थोनी, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अजय श्याम तिवारी, कार्यकारी निर्माता अष्ठभुजा पांडेय, लाईन प्रोड्यूसर मानसी पांडेय, प्रोडक्शन कन्ट्रोलर करन कपूर, प्रोडक्शन असिस्टेंट कमल यादव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव झा, ऋतु सिंह, संजय पांडेय, संजय वर्मा, श्रद्धा नवल, रुद्र तिवारी, बबलू खान, अमलेश जायसवाल, आकाश पांडेय, राखी जायसवाल आदि हैं।

Related posts

महादलित समाज को ऊपर उठाने के बाद ही होगा मुस्कुराते हिन्दुस्तान का सपना साकार – DGP

Bihar Now

एक्शन मोड में सीएम नीतीश कुमार !

Bihar Now

Crowne Casino Melbourne

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो