Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

घूस लेते रंगे हाथ ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ड्रग इंस्पेक्टर के घर छापेमारी में मिला सोने का कटोरा, चम्मच और ग्लास…

सीतामढ़ी: घूसखोर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है. उसके पास अकूत दौलत मिली है. वो सोने के कटोरे में सोने की चम्मच से खाता था. सोने के गिलास में पानी पीता था. बिजलेंस टीम ने जब छापा मारा तो घूसखोरी की

रकम अपनी अय्याशी में उड़ाता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया. उसके पास घूस के 2 लाख रुपए कैश तो मिले ही. साथ में जब घर की तलाशी ली गई तो सोने के बर्तन और जेवरात बरामद हुए. विजिलेंस की टीम ये सब देखकर दंग रह गई.
बताया जाता है कि सीतामढ़ी जिले के एक दवा दुकान के भौतिक सत्यापन के नाम पर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने रिश्वत की मांग की थी. ड्रग इंस्पेक्टर ने मोटी रकम के तौर पर 2 लाख रुपये मांगे थे. मामले को लेकर दवा
दुकानदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की. जिसके बाद विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मामले में ड्रग इस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया.
विजिलेंस की टीम ने सूचना मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानदार विनोद कुमार सिंह से जहां 75 हजार रुपए की मांग की गई थी. वहीं दूसरे दवा दुकानदार मुकेश कुमार से भौतिक सत्यापन के नाम पर दो लाख रुपए की मांग की जा रही थी. मुकेश कुमार द्वारा सीतामढ़ी स्थित आवास पर दो लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ड्रग इंस्पेक्टर को विजिलेंस विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया. वहीं ड्रग इंस्पेक्टर के निशानदेही पर पटना स्थित ड्रग इंस्पेक्टर के आवास पर छापेमारी करने को लेकर विजिलेंस टीम अपने साथ इंस्पेक्टर को लेकर पटना रवाना हुई.

Related posts

“शिक्षक भर्ती नियमावली बिहार के नियोजित शिक्षकों औऱ शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ धोखा, राजद के पास शिक्षा विभाग, फिर क्यों नहीं कर रहे हैं बदलाव”…

Bihar Now

Breaking : भोजपुर में चंद घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली… पुलिसिंग फेल, अपराधी खेल रहे हैं रोजाना खूनी खेल !…

Bihar Now

गया : स्कूल में पीट पीटकर एक छात्र की हालत गंभीर, मौत….शिक्षक पर परिजनों का गंभीर आरोप.. आखिर कैसे हुई स्कूल में बच्चे की मौत ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो