Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान ने हाजीपुर से की आर्शीवाद यात्रा की शुरुआत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली जयंती पर अपने आशीर्वाद यात्रा की शुरुवात चिराग पासवान ने हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव से आज किया. यह गांव पासवान चौक से समस्तीपुर जाने वाली रोड में है.

दरअसल इस गाँव को चुनने की वजह ये है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान को यह गांव काफी पसंद था. 1977 में जब उन्होंने अपनी संसदीय राजनीति की शुरुआत की थी तो पहला कदम भी इसी गांव से बढ़ाया था. केंद्र में सरकार किसी भी गठबंधन की हो, उस सरकार में रामविलास पासवान मंत्री जरुर बनते थे
इस गांव में 1400 घर है, करीब तीन हजार की आबादी है. सारे घर और सारी आबादी सिर्फ पासवान जाति के लोगों की है.रामविलास जब भी इस रूट से गुजरते थे, तब वो इस गांव में आते थे. लोगों से मिलते थे. उनसे बात करते थे. जब बात रामविलास पासवान की पहली जयंती मनाने की हुई तो लोजपा ने काफी मंथन के बाद हाजीपुर के इस गांव को चुना, जिस पर चिराग पासवान ने अपनी सहमति जताई थी।

Related posts

बिहार में आज नहीं होगा NDA सरकार का कैबिनेट विस्तार, कल होने की संभावना, जदयू की लिस्ट तैयार, लेकिन बीजेपी की नहीं…

Bihar Now

Breaking: बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, वार्ड पार्षद के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

नरेंद्र मोदी जी, राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी हैं हमलोग, नीति शास्त्र मत पढ़ाईए… आप कब देश‌ से‌ माफी मांगेंगे… पीएम मोदी से जेडीयू का सवाल ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो